Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं
aajtak.in
19 June 2020
साउथ कोरियन टेक्नॉलजी कंपनी Samsung ने Galaxy Note 10 Lite की कीमतें कम कर दी हैं. कंपनी ने ऐलान किया है कि अब Galaxy Note 10 Lite को असल कीमत से 4,000 रुपये कम में ही खरीदा जा सकता है. इसके अलावा भी 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है.
कुल मिला कर Galaxy Note 10 Lite पर 9,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. भारत में Galaxy Note 10 Lite का बेस वेरिएंट 38,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि इसका टॉप मॉडल 40,9999 रुपये का था.
सैमसंग के मुताबिक Galaxy Note 10 Lite पर दिया जाने वाला ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही है. 30 जून 2020 तक ही इस फोन के सभी ऑफर्स मान्य होंगे.
Samsung ने कहा है कि Galaxy Note 10 Lite का बेस वेरिएंट अब 37,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 8GB रैम वेरिएंट वाला मॉडल 39,999 रुपये में मिलेगा.
5,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक पाने के लिए आपके पास सिटी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड होना चाहिए. कैशबैक और कंपनी के तरफ से दिए जानें वाले डिस्काउंट के बाद Galaxy Note 10 Lite को कस्टमर्स 32,999 रुपये में ही खरीद सकते हैं.
Galaxy Note 10 Lite के 8GB वेरिएंट पर कैशबैक और डिस्काउंट के बाद इसे 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस कीमत पर ये स्मार्टफोन आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. Galaxy Note सीरीज कंपनी के बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक है. इसके साथ एस पेन दिया जाता है और प्रोड्क्टिविटी के लिए इस फैबलेट का एक अलग स्थान है. डिस्प्ले के मामले में सैमसंग अपने राइवल्स से आगे है.
Galaxy Note 10 Lite के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED Infinity O डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,500mAh की है और इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है.
Galaxy Note 10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें डुअल पिक्सल ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन टेक दिया गया है. 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.
Galaxy Note 10 Lite में ब्लूटूथ एनेबल्ड S Pen दिया गया है. इसके साथ एयर कमांड फीचर भी है जिसके तहत यूजर्स फोटोज क्लिक कर सकते हैं, प्रेजेंटेशन को नेविगेट कर सकते हैं. इसके साथ ही एस पेन की मदद से फोटोज और वीडियोज को एडिट भी की जा सकती हैं.
NEXT PHOTO GALLERYReliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है रोज 3GB डेटा
Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है रोज 3GB डेटा
aajtak.in
19 June 2020
हाल ही में रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ नए प्लान्स पेश किए हैं. कंपनी ने कुछ ऐड-ऑन प्लान्स भी उतारे हैं, जिनमें डेटा बेनिफिट्स के साथ 999 रुपये की वैल्यू वाला Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. फिलहाल कोरोना महामारी के चलते ज्यादातर लोग घरों में हैं. ऐसे में डेटा कंजप्शन भी बढ़ गया है. हम यहां आपको जियो के उन प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनमें रोज 3GB डेटा मिलता है.
सबसे पहले जियो के 401 रुपये वाले प्लान के बारे में बात करें तो कंपनी अपने इस प्लान में रोज 3GB डेटा देती है. 3GB हाई स्पीड डेली डेटा के अलावा इसमें एडिशनल 6GB डेटा भी दिया जाता है. इस तरह इस प्लान में कुल 90GB डेटा ग्राहकों को मिलता है. डेटा के अलावा इस प्लान में ऑन-नेट फ्री कॉलिंग, ऑफ नेट कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट और 100SMS भी दिए जाते हैं.
इन सब बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में 999 रुपये की वैल्यू वाला Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन और जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है.
इसके बाद कंपनी के 999 रुपये वाले प्लान के बारे में बात करें तो इसमें रोज 3GB डेटा दिया जाता है. इस प्लान में ग्राहकों को कुल 252GB डेटा मिलता है. डेटा बेनिफिट्स के अलावा इसमें फ्री ऑन नेट कॉलिंग, ऑफ नेट कॉलिंग के लिए 3,000 मिनट्स और रोज 1000SMS दिए जाते हैं. इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है और इसमें जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है.
अंत में कंपनी के 349 रुपये वाले प्लान के बारे में बात करें तो कुछ समय पहले तक केवल यही एकमात्र जियो का प्लान था, जिसमें रोज 3GB डेटा दिया जाता था. हालांकि, अब कंपनी के पास तीन ऐसे प्लान्स हैं. जियो के 349 रुपये वाले प्लान में कुल 84GB डेटा ऑफर किया जाता है. इसके अलावा इसमें फ्री ऑन-नेट कॉलिंग, ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं. साथ ही इसमें जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी दिया जाता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है.
जियो का ये प्लान 401 रुपये वाले प्लान से काफी हद तक मिलता जुलता है. केवल एक बड़ा अंतर ये है कि 401 रुपये वाले प्लान में Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं.
NEXT PHOTO GALLERYWhatsApp वेब में आ सकता है डार्क मोड और ग्रुप वीडियो कॉलिंग सपोर्ट
ADVERTISEMENT
Internet connection established
GO ONLINE









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें