बुधवार, 15 जुलाई 2020

Reliance Jio Phone 3 कल हो सकता है लॉन्च, सामने आए डीटेल्स



टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो की ओर से 15 जुलाई को Jio Phone 3 लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग 15 जुलाई को ऑनलाइन होगी। रिलायंस जियो की ओर से इससे पहले भी एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान ही Jio Phone और Jio Phone 2 लॉन्च किए गए थे। नए जियो डिवाइस की कीमत 3,000 रुपये से कम हो सकती है।

Jio Phone
   
नई दिल्ली
रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 15 जुलाई को होने जा रही है और इसी मौके पर कंपनी अगला Jio Phone लॉन्च कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपना थर्ड जेनरेशन Jio Phone लेकर आ सकती है और इसका नाम Jio Phone 3 हो सकता है। पिछले दो मॉडल Jio Phone और Jio Phone 2 भी जनरल मीटिंग के दौरान ही लॉन्च किए गए थे।



मुकेश अंबानी की ओर से पहला Jio Phone साल 2017 में 21 जुलाई को 40वीं रिलायंस एनुअल जनरल मीटिंग में अनाउंस किया गया था। कंपनी ने पहला जियो फोन 0 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर उतारा था, हालांकि इसके लिए बायर्स को 1,500 रुपये जमा करने होते थे। Jio Phone 2 कंपनी 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग में 31 जुलाई, 2018 में लेकर आई थी। इसकी कीमत 2,999 रुपये रखी गई थी।



ऑनलाइन होगी मीटिंग
पिछले डिवाइसेज के बाद इस साल जियो की ओर से थर्ड जेनरेशन जियो फोन लॉन्च करने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इस स्मार्टफोन से जुड़े बाकी डीटेल्स और स्पेसिफिकेशंस ऑफिशली सामने नहीं आए हैं। इस साल होने वाले बाकी इवेंट्स की तरह ही कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग भी वर्चुअल होगी और पहली बार ऑनलाइन ओनली मीटिंग कंपनी करने जा रही है।



ऐसे हो सकते हैं फीचर्स
माना जा रहा है कि Jio Phone 3 पिछले दोनों डिवाइसेज का अपग्रेड हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2,800mAh की बैटरी मिल सकती है। 5 इंच के डिस्प्ले वाले इस जियो फोन 3 में 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। सामने आए लीक्स की मानें तो इसमें मीडियाटेक प्रोसेसर मिल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एक एरोप्लेन अधिकतम कितनी ऊंचाई तक उड़ सकता है? | Aircraft's Maximum Altitude ? #aircraft

एक एरोप्लेन अधिकतम कितनी ऊँचाई तक उड़ सकता है? मानव सभ्यता ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति की है। आज हम उन विमानों को देख स...