शुक्रवार, 19 जून 2020

Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं




Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं

aajtak.in
19 June 2020
Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं
1/9
साउथ कोरियन टेक्नॉलजी कंपनी Samsung ने Galaxy Note 10 Lite की कीमतें कम कर दी हैं. कंपनी ने ऐलान किया है कि अब Galaxy Note 10 Lite को असल कीमत से 4,000 रुपये कम में ही खरीदा जा सकता है. इसके अलावा भी 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है.

Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं
2/9
कुल मिला कर Galaxy Note 10 Lite पर 9,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं.  भारत में Galaxy Note 10 Lite का बेस वेरिएंट 38,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि इसका टॉप मॉडल 40,9999 रुपये का था.
Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं
3/9
सैमसंग के मुताबिक Galaxy Note 10 Lite पर दिया जाने वाला ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही है.  30 जून 2020 तक ही इस फोन के सभी ऑफर्स मान्य होंगे.
Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं
4/9
Samsung ने कहा है कि Galaxy Note 10 Lite का बेस वेरिएंट अब 37,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 8GB रैम वेरिएंट वाला मॉडल 39,999 रुपये में मिलेगा.
Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं
5/9
5,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक पाने के लिए आपके पास  सिटी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड होना चाहिए. कैशबैक और कंपनी के तरफ से दिए जानें वाले डिस्काउंट के बाद Galaxy Note 10 Lite को कस्टमर्स 32,999 रुपये में ही खरीद सकते हैं.

Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं
6/9
Galaxy Note 10 Lite के 8GB वेरिएंट पर कैशबैक और डिस्काउंट के बाद इसे 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस कीमत पर ये स्मार्टफोन आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. Galaxy Note सीरीज कंपनी के बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक है. इसके साथ एस पेन दिया जाता है और प्रोड्क्टिविटी के लिए इस फैबलेट का एक अलग स्थान है. डिस्प्ले के मामले में सैमसंग अपने राइवल्स से आगे है.
Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं
7/9
Galaxy Note 10 Lite के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED Infinity O डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,500mAh की है और इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है.
Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं
8/9
Galaxy Note 10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें डुअल पिक्सल ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन टेक दिया गया है. 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.
Galaxy Note 10 Lite ऑफर, 9000 की छूट के साथ खरीद सकते हैं
9/9
Galaxy Note 10 Lite में  ब्लूटूथ एनेबल्ड S Pen दिया गया है. इसके साथ एयर कमांड फीचर भी है जिसके तहत यूजर्स फोटोज क्लिक कर सकते हैं, प्रेजेंटेशन को नेविगेट कर सकते हैं. इसके साथ ही एस पेन की मदद से फोटोज और वीडियोज को एडिट भी की जा सकती हैं. 

Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है रोज 3GB डेटा

aajtak.in
19 June 2020
Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है रोज 3GB डेटा
1/6
हाल ही में रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ नए प्लान्स पेश किए हैं. कंपनी ने कुछ ऐड-ऑन प्लान्स भी उतारे हैं, जिनमें डेटा बेनिफिट्स के साथ 999 रुपये की वैल्यू वाला Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. फिलहाल कोरोना महामारी के चलते ज्यादातर लोग घरों में हैं. ऐसे में डेटा कंजप्शन भी बढ़ गया है. हम यहां आपको जियो के उन प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनमें रोज 3GB डेटा मिलता है.

Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है रोज 3GB डेटा
2/6
सबसे पहले जियो के 401 रुपये वाले प्लान के बारे में बात करें तो कंपनी अपने इस प्लान में रोज 3GB डेटा देती है. 3GB हाई स्पीड डेली डेटा के अलावा इसमें एडिशनल 6GB डेटा भी दिया जाता है. इस तरह इस प्लान में कुल 90GB डेटा ग्राहकों को मिलता है. डेटा के अलावा इस प्लान में ऑन-नेट फ्री कॉलिंग, ऑफ नेट कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट और 100SMS भी दिए जाते हैं.
Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है रोज 3GB डेटा
3/6
इन सब बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में 999 रुपये की वैल्यू वाला Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन और जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है.
Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है रोज 3GB डेटा
4/6
इसके बाद कंपनी के 999 रुपये वाले प्लान के बारे में बात करें तो इसमें रोज 3GB डेटा दिया जाता है. इस प्लान में ग्राहकों को कुल 252GB डेटा मिलता है. डेटा बेनिफिट्स के अलावा इसमें फ्री ऑन नेट कॉलिंग, ऑफ नेट कॉलिंग के लिए 3,000 मिनट्स और रोज 1000SMS दिए जाते हैं. इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है और इसमें जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है.
Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है रोज 3GB डेटा
5/6
अंत में कंपनी के 349 रुपये वाले प्लान के बारे में बात करें तो कुछ समय पहले तक केवल यही एकमात्र जियो का प्लान था, जिसमें रोज 3GB डेटा दिया जाता था. हालांकि, अब कंपनी के पास तीन ऐसे प्लान्स हैं. जियो के 349 रुपये वाले प्लान में कुल 84GB डेटा ऑफर किया जाता है. इसके अलावा इसमें फ्री ऑन-नेट कॉलिंग, ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं. साथ ही इसमें जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी दिया जाता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है.
Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है रोज 3GB डेटा
6/6
जियो का ये प्लान 401 रुपये वाले प्लान से काफी हद तक मिलता जुलता है. केवल एक बड़ा अंतर ये है कि 401 रुपये वाले प्लान में Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं.

ADVERTISEMENT

    Internet connection established

    GO ONLINE


    गुरुवार, 18 जून 2020

    Samsung के इस फोन पर ₹5000 का कैशबैक, धांसू हैं फीचर्स

    Samsung के इस फोन पर ₹5000 का कैशबैक, धांसू हैं फीचर्स

     | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 17 Jun 2020, 06:45 PM

    सैमसंग के Galaxy Note 10 Lite स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। जानिए कैशबैक के बाद क्या है इसकी कीमत

    गैलेक्सी नोट 10 लाइट
       
    नई दिल्ली
    सैमसंग के धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन Galaxy Note 10 Lite पर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। इस स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। कंपनी ने गैलेक्सी नोट 10 सीरीज को किफायती दाम Note 10 Lite के रूप में लॉन्च किया था। इसके बेस वेरियंट की कीमत 38,999 रुपये और टॉप वेरियंट की कीमत 40,999 रुपये रखी थी। अब कैशबैक ऑफर के बाद फोन को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
    क्या है ऑफर
    ऐमजॉन इंडिया पर गैलेक्सी नोट 10 लाइट के 6 जीबी रैम मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 8 जीबी रैम मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है। 5000 रुपये के कैशबैक के बाद इन वेरियंट को 34,999 रुपये और 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि यह कैशबैक सिर्फ Citibank क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को दिया जाएगा। ऑफर 13 जून 2020 से 6 अगस्त 2020 तक लागू रहेगा।


    Galaxy Note 10 Lite
    क्या है नोट 10 लाइट की खासियत
    नोट 10 की तरह नोट 10 लाइट में भी S Pen दिया गया है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ रेजॉलूशन (1080x2400 पिक्सल) वाला सुपर ऐमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह स्मार्टफोन Exynos 9810 प्रोसेसर और 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है।


    कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरा में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 4,500mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
    Samsung Galaxy Note 10 Lite स्पेसिफिकेशन्स
    परफॉर्मेंसSamsung Exynos 9 Octa
    स्टोरेज128 GB
    कैमरा12MP + 12MP + 12MP
    बैटरी4500 mAh
    डिस्प्ले6.7" (17.02 cm)
    रैम6 GB

    शनिवार, 13 जून 2020

    64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, आ रहा सैमसंग का नया फोन


    सैमसंग जल्द ही एक नया स्मार्टफोन Galaxy M31s लाने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी के गैलेक्सी M31 का अपग्रेड वेरियंट होगा

       
    नई दिल्ली।
    दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी के गैलेक्सी M31 का अपग्रेड वेरियंट होगा जिसका नाम गैलेक्सी M31s हो सकता है। हाल ही में यह स्मार्टफोन गीकबेंच की वेबसाइट पर नजर आया है, जहां से इस फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। बता दें कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही गैलेक्सी A31 स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 21,999 रुपये थी।



    ऐसे होंगे Galaxy M31s के फीचर्स
    रिपोर्ट की मानें तो स्मार्टफोन में सैमसंग Exynos 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी की रैम मिलेगी। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 128 जीबी की इंनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। गीकबेंच से यह भी पता चला कि फोन ऐंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें सैमसंग का One UI यूजर इंटरफेस मिलेगा। गीकबेंच स्कोर की बात करें तो फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 347 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,256 पॉइंट्स मिले।


    सैमसंग Galaxy M31
    गैलेक्सी M31 की तरह इस स्मार्टफोन में भी ऐमोलेड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। रिपोर्ट की मानें, तो इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला रियर कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।

    कैसा था Galaxy M31
    स्मार्टफोन इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.40-इंच का डिस्प्ले, 6GB रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें 64MP + 8MP + 5MP + 5MP का रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई थी और इसकी कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है।
    Samsung Galaxy M31s स्पेसिफिकेशन्स
    परफॉर्मेंसSamsung Exynos 9 Octa
    स्टोरेज64 GB
    कैमरा64+8+5+5 MP
    बैटरी6000 mAh
    डिस्प्ले6.4" (16.26 cm)
    रैम6 GB

    शुक्रवार, 12 जून 2020

    48MP कैमरे के साथ आ रहा सैमसंग का एक और धांसू फोन


    48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरे के साथ सैमसंग का एक और स्मार्टफोन आने वाला है। इस स्मार्टफोन का नाम सैमसंग गैलेक्सी A21s होगा।

       
    नई दिल्ली।
    दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग जल्द ही भारत में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी का सैमसंग गैलेक्सी A21s स्मार्टफोन होगा, जिसे अगले हफ्ते लाया जा रहा है। स्मार्टफोन की खासियत इसमें मिलने वाला 48 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन की कीमत 15 से 20 हजार रुपये के बीच होगी और इसकी बिक्री ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों स्टोर्स से की जाएगी।
    बता दें कि ए-सीरीज के जरिए सैमसंग भारत में बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करती है। हाल ही में कंपनी ने इसी सीरीज का Galaxy A31 स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। फोन में 6.5 इंच का इनफिनिटो-O डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।


    Samsung Galaxy A31
    दो वेरियंट में आएगा Galaxy A21s
    रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी ए21s स्मार्टफोन दो वेरियंट- 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज में आ सकता है। यह कंपनी की ए सीरीज का इस साल आने वाला चौथा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले 2020 में ही कंपनी भारत में गैलेक्सी A51, गैलेक्सी A71 और गैलेक्सी A31 लॉन्च कर चुकी है। स्ट्रैटजी ऐनालिटिक्स की रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए51 को ग्लोबल बेस्टसेलर स्मार्टफोन बताया गया है।

    कुछ ऐसे थे Galaxy A31 के फीचर्स
    बात करें हाल ही में आए गैलेक्सी ए31 की, तो इसमें 48+8+5+5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था। इसमें 5,000mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। जहां तक उम्मीद है, सैमसंग का नया फोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में गैलेक्सी ए31 से नीचे रहेगा।
    Samsung Galaxy A51 स्पेसिफिकेशन्स
    परफॉर्मेंसSamsung Exynos 9 Octa
    स्टोरेज128 GB
    कैमरा48+12+5+5 MP
    बैटरी4000 mAh
    डिस्प्ले6.5" (16.51 cm)
    रैम6 GB

    गुरुवार, 11 जून 2020

    सैमसंग का नया सस्ता फोन, निकाल सकेंगे बैटरी

     | Updated: 11 Jun 2020, 03:08 PM

    सैमसंग जल्द ही नया किफायती स्मार्टफोन ला सकती है। सैमसंग का यह फोन रिमूवबल बैटरी के साथ आ सकता है। फोन में 1जीबी की रैम दी जा सकती है।


    navbharat-times
    Image- android central
       
    नई दिल्ली
    सैमसंग ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy A01 लॉन्च किया था। सैमसंग की गैलेक्सी A सीरीज में फिलहाल यह सबसे किफायती स्मार्टफोन है। सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमंसग अब गैलेक्सी A01 स्मार्टफोन का सस्ता वेरियंट लाने की तैयारी में है। सैमसंग का यह किफायती स्मार्टफोन रिमूवबल बैटरी के साथ आ सकता है। यानी, इस फोन की बैटरी को निकाला जा सकता है। सैमसंग के इस फोन का नाम गैलेक्सी A01e हो सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के साथ बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म गीकबेंच पर नजर आया है।
    नए फोन में हो सकती है 3,000 mAh की बैटरी
    सैमसंग का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-A013F के साथ गीकबेंच 4 पर दिखा है। यह सैमसंग गैलेक्सी A01e हो सकता है। सैमसंग का स्मार्टफोन Galaxy A01 पिछले साल SM-A015F मॉडल नंबर के साथ आया था। गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि सैमसंग के रिमूवबल बैटरी वाले फोन Galaxy A01e में मीडियाटेक MT6739 क्वॉड-कोर प्रोसेसर होगा। पिछले साल आए सैमसंग गैलेक्सी A01 स्मार्टफोन में 3,000 mAh की बैटरी दी गई थी। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, गैलेक्सी A01 के नए वेरियंट में इतनी ही कैपसिटी की बैटरी हो सकती है।

    1GB रैम के साथ आ सकता है फोनगीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी A01e स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड One UI के साथ आएगा। सैमसंग का यह फोन 1GB की रैम के साथ आ सकता है। सिंगल कोर टेस्ट में इस स्मार्टफोन का स्कोर 542 पॉइंट रहा। वहीं, मल्टी-कोर टेस्ट में फोन का स्कोर 1468 पॉइंट रहा। हालांकि, लिस्टिंग से फोन के कैमरा सेटअप का खुलासा नहीं हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी 01 स्मार्टफोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    सैमसंग ने हाल में भारत में Galaxy A31 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल HD+ इंफीनिटी U डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक Helio P65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में 6GB की रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 21,999 रुपये है।
    Samsung Galaxy A01 स्पेसिफिकेशन्स
    परफॉर्मेंसSnapdragon 439
    स्टोरेज16 GB
    कैमरा13 MP + 2 MP
    बैटरी3000 mAh
    डिस्प्ले5.7" (14.48 cm)
    रैम2 GB

    बुधवार, 10 जून 2020

    Flipkart पर शुरू हुई सैमसंग की सेल, ये हैं टॉप डील्स


    aajtak.in
    09 June 2020
    Flipkart पर शुरू हुई सैमसंग की सेल, ये हैं टॉप डील्स
    1/7
    • Samsung द्वारा फ्लिपकार्ट पर सैमसंग डेज सेल का आयोजन किया गया है. सेल की शुरुआत आज यानी 9 जून से हुई है जो 12 जून तक जारी रहेगी. इस दौरान कंपनी चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर कुछ ऑफर्स के साथ भारी डिस्काउंट दे रही है. इन ऑफर्स में 4,000 रुपये तक कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और सैमसंग केयर प्लस प्लान पर स्पेशल डील्स शामिल हैं. स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट देने के साथ ही कंपनी कुछ ऑफर्स टैबलेट्स और वियरेबल्स पर भी दे रही है.
    Flipkart पर शुरू हुई सैमसंग की सेल, ये हैं टॉप डील्स
    2/7
    • ये हैं टॉप डील्स:

    Samsung Galaxy S20 सीरीज: Flipakrt पर अभी Galaxy S20 के 8GB/128GB की बिक्री 70,499 रुपये में और Galaxy S20 Ultra के 12GB/128GB वेरिएंट की बिक्री 97,999 रुपये में की जा रही है. सेल के दौरान HDFC बैंक कार्ड यूजर्स 4,000 रुपये तक इंस्टैंट कैशबैक का फायदा उठा पाएंगे. इसके अलावा ग्राहकों को सैमसंग केयर प्लस पैकेज 2,499 रुपये में मिलेगा.
    Flipkart पर शुरू हुई सैमसंग की सेल, ये हैं टॉप डील्स
    3/7
    • ये ऑफर्स Galaxy S20 Ultra, Galaxy S20+ और Galaxy S20 स्मार्टफोन्स पर वैलिड हैं.

    शनिवार, 6 जून 2020

    तो इस तारीख को लॉन्च होंगे सैमसंग गैलेक्सी Note 20 और Fold 2

     | Updated: 06 Jun 2020, 01:11 PM

    दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी फोल्ड 2 लाने जा रही है। एक रिपोर्ट में इनकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा हुआ है।

    फोटो क्रेडिट: Onleaks
       
    नई दिल्ली।
    सैमसंग के गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी फोल्ड 2 स्मार्टफोन काफी चर्चा में है। एक ताजा रिपोर्ट में इनकी लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी 5 अगस्त को गैलेक्सी नोट अनपैक्ड (Galaxy Unpacked) इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस ऑनलाइन इवेंट में ही इन दोनों फोन को लॉन्च किया जाएगा।
    गैलेक्सी नोट 20 में होगा 108MP कैमरा
    रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग Galaxy Note 20 स्मार्टफोन में 6.9 इंच का WQHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फ़ोन में Exynos 992 या स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। साथ में गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा फोन भी लॉन्च किया जा सकता है।


    galaxy fold
    ऐसा कहा जा रहा है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और एक 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया होगा। फोन में 50x डिजिटल जूम का फीचर भी मिलेगा।

    ऐसा होगा गैलेक्सी फोल्ड 2
    वही बात करें गैलेक्सी फोल्ड 2 की, तो इसमें 7.59 इंच का डिस्प्ले दिया होगा जिसका रेजोलूशन 2213 x 1689 पिक्सेल होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। फोन का कवर डिस्प्ले 6.32 इंच का होगा। यह स्मार्टफोन S Pen सपॉर्ट करेगा।

    शुक्रवार, 5 जून 2020

    Samsung Galaxy Fold update brings 4K@60fps recording to selfie camera


    On Wednesday, the Samsung Galaxy Fold began receiving the OTA notification for the June 2020 update with the latest security patches from Google. The new build began arriving to all unlocked international variants (SM-F900F) with a build number F900FXXS3BTE1.

    Samsung Galaxy Fold

    The changelog mentions some updates to AR Emoji including a manual editing tool and improved recognition of facial expressions. There are new camera features and filters as well. AR Zone, Single Take, Pro video, My Filters, Selfie Tone, and Night Timelapse have been added. There’s also now an option to record in either FHS or 4K @ 60fps from the front-facing camera.

    The update will take a bit longer before it arrives to the 5G variant of the Galaxy Fold. To manually check for the update, head to Settings > Software update > Download and Install.

    एक एरोप्लेन अधिकतम कितनी ऊंचाई तक उड़ सकता है? | Aircraft's Maximum Altitude ? #aircraft

    एक एरोप्लेन अधिकतम कितनी ऊँचाई तक उड़ सकता है? मानव सभ्यता ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति की है। आज हम उन विमानों को देख स...